कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे स्थित एक बिजली खंभे में करंट उतर आया था। इसी दौरान एक मवेशी खंभे के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। जानकारी के अनुसार, काफी देर तक मवेशी खंभे से चिपका रहा और घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
04 जून / मंथन मित्तल



