Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आयुर्वेद सेवा और योगदान के लिए नाड़ीवैद्य पं. शिव कुमार शर्मा को किया गया सम्मानित
    कोरबा

    (कोरबा) आयुर्वेद सेवा और योगदान के लिए नाड़ीवैद्य पं. शिव कुमार शर्मा को किया गया सम्मानित

    By Vinod Mittal05/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से आमजन की निरंतर सेवा एवं आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोरबा के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक एवं श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पं. शिव कुमार शर्मा को जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
    यह सम्मान बिलासपुर स्थित द आनंदा इम्पीरियल होटल में आयोजित वितरक, वैद्य एवं चिकित्सक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में जमना फार्मास्यूटिकल्स भोपाल के डायरेक्टर वैद्य सुषेण माहेश्वरी, मार्केटिंग मैनेजर राजेश गुप्ता, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अनिल ढोके एवं एसएसओ नेत्र नंदन साहू ने पं. शिव कुमार शर्मा को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वैद्य सुषेण माहेश्वरी ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन तक गुणवत्तायुक्त शुद्ध औषधियां उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्मेलन में पं. शिव कुमार शर्मा के आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सेवा कार्य, समर्पण और छत्तीसगढ़ भर में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को विशेष रूप से सराहा गया।
    कार्यक्रम में एएसएम संतोष स्वर्णकार, खेमन साहू, मनोज साहू, प्रेम नारायण चौबे, रमेश कुमार टांडी सहित प्रदेशभर के वितरक, चिकित्सक एवं वैद्य उपस्थित रहे। इसके अलावा 150 से अधिक प्रतिष्ठित वैद्य, चिकित्सक और वितरकों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

    27 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तपती गर्मी में भी धरती से फूटती रहती अनवरत धारा-विज्ञान भी हैरान
    Next Article (कोरबा) एटक-सीटू ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन-सरकार के खिलाफ की नारेबाजी * दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.