Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चुनाव खत्म होते ही बढ़ा दिए डीजल और पेट्रोल के दाम, महंगाई रोकने सरकार के पास कोई ठोस व्यवस्था नही : टी.एस. सिंहदेव
    कोरबा

    (कोरबा) चुनाव खत्म होते ही बढ़ा दिए डीजल और पेट्रोल के दाम, महंगाई रोकने सरकार के पास कोई ठोस व्यवस्था नही : टी.एस. सिंहदेव

    By Vinod Mittal05/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरबा में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा। श्री सिंहदेव ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता को लूटना शुरू कर दिया। महंगाई रोकने सरकार के पास कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
    उनके कोरबा दौरे में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान श्री सिंहदेव ने कहा पश्चिम बंगाल चुनाव तक सब कुछ सामान्य था। चुनाव खत्म होते ही डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। श्री सिंहदेव ने आरोप लगाया कि सरकार धीरे-धीरे महंगाई बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार लगातार कहती रही कि देश में कोई परेशानी नहीं है। आने वाले समय के लिए कोई तैयारी नहीं की गई। श्री सिंहदेव ने केंद्र की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर दो तेल उत्पादक देशों से कच्चा तेल लेना बंद कर दिया। इससे दूसरे देशों से संबंध खराब हुए। अब डीजल-पेट्रोल की कमी हो रही है। कीमतें बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला जा रहा है। श्री सिंहदेव ने आगे कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रही है। समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन महंगा होने से हर सामान के दाम बढ़ रहे हैं। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक समान दर हो। लोगों को राहत मिले, लेकिन सरकार की मंशा राहत देने की नहीं है। चुनावी वादों के बाद असली चेहरा सामने आ गया है। लोगों को लूटने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने पूर्व मंत्री के कांग्रेस छोड़ने की सलाह पर कहा कि उनसे अच्छे संबंध रहे हैं। मेरा पूरा खानदान कांग्रेस में ही रहा है, इसलिए कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।
    पूर्व डिप्टी सीएम श्री सिंहदेव ने बालको, कोरबा, बांकीमोंगरा के कांग्रेसियों से मुलाकात की। उनके दौरे को लेकर सियासी समीकरण में बदलाव की चर्चा भी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, राजकिशोर प्रसाद, श्यामसुंदर सोनी, सुरेन्द्र जायसवाल, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

    27 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) छिंदपुर शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
    Next Article (कोरबा) महिलाओं ने अवैध उत्खनन का आरोप लगा पकड़ा दो जेसीबी और हाइवा-ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.