Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सड़क बनी गड्ढों का जाल-बारिश में दुर्घटना का खतरा
    कोरबा

    (कोरबा) सड़क बनी गड्ढों का जाल-बारिश में दुर्घटना का खतरा

    By Vinod Mittal05/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के आरएसएस नगर से होकर दादर खुर्द जाने वाली सड़क बदहाली की चरम स्थिति में पहुंच चुकी है। सडक पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे यह पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि यहां सडक है या गड्ढों का जाल हैं। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता किसी खतरे से कम नहीं रह गया है, वहीं चारपहिया वाहन भी धीरे-धीरे और जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं।
    नागरिकों का कहना है कि सडक की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। कई बार शिकायतें और मांग उठने के बाद कुछ समय पहले संबंधित विभाग और नगर निगम की ओर से सडक सुधार एवं नवीनीकरण का आश्वासन दिया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही सडक की मरम्मत शुरू होगी, लेकिन अब तक कोई काम धरातल पर नजर नहीं आया है। रहवासियों का कहना है कि सडक पर बने गड्ढों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। स्कूली बच्चे, कर्मचारी और ग्रामीण रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक गंभीर पहल नहीं की गई है।
    अब मानसून सीजन नजदीक आने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि यदि बारिश शुरू होने से पहले सडक की मरम्मत नहीं कराई गई तो गड्ढों में पानी भर जाएगा और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। लोगों ने नगर निगम से कहा है कि राहत देने का विकल्प तय हो।

    22 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गर्मी बढ़ते ही सक्रिय हुए एसी कॉपर चोर
    Next Article (कोरबा) कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.