Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा-चांपा मार्ग पर डिवाइडर से टकरा ट्रैलर में लगी भीषण आग
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा-चांपा मार्ग पर डिवाइडर से टकरा ट्रैलर में लगी भीषण आग

    By Vinod Mittal05/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * चालक ने कूदकर बचाई जान
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पुराना पहंदा के पास अर्ध रात्रि एक सड़क हादसा घटित हो गया। जानकारी के अनुसार कोरबा की ओर से आ रहा कोयला लोड ट्रैलर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच जा घुसा। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
    जानकारी के अनुसार डिवाइडर से टकराते ही ट्रैलर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलने लगा। हादसे में ट्रैलर का इंजन और सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टायर सहित कई हिस्से जलकर खाक हो गए।चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद ट्रैलर घंटों तक जलता रहा। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
    स्थानीय ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें अक्सर बंद रहती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अंधेरा होने के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। लोगों ने सड़क पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।हालांकि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

    12 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की एक अनुकरणीय पहल
    Next Article (कोरबा) भुट्टा चौक के पास एक ट्रैलर सड़क उतर फंसा कीचड़ में

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.