Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की एक अनुकरणीय पहल
    कोरबा

    (कोरबा) सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की एक अनुकरणीय पहल

    By Vinod Mittal05/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के आह्वान से हुए प्रेरित
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के आह्वान से प्रेरित होकर एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने देशसेवा में अपने छोटे से समर्पण के रूप में सप्ताह में दो दिन शासकीय इनोवा कार का परित्याग कर अपनी निजी मोटरसाइकिल से सफर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सभापति ने कोरबा की जनता से भी इस अभियान का हिस्सा बनकर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने अपील की है।
    * पीएम मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान से मिली प्रेरणा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ईधन बचाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने और देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अपील करते रहे हैं। प्रधानमंत्री के इसी दूरदर्शी संदेश से प्रभावित होकर कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने वीआईपी संस्कृति से ऊपर उठकर एक सजग नागरिक और जनप्रतिनिधि का उदाहरण पेश किया है।
    * शासकीय ठाटबाट छोड़ बाइक पर निकले सभापति
    आमतौर पर शासकीय वाहनों और सुविधाओं को प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने इस परिपाटी को बदला है। उन्होंने आधिकारिक घोषणा की है कि वे अब से सप्ताह के दो दिन शासकीय इनोवा कार का उपयोग पूरी तरह बंद रखेंगे। इन दो दिनों के दौरान वे अपने सभी विभागीय कार्यों, बैठकों और जनसंपर्क के लिए केवल अपनी व्यक्तिगत मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करेंगे।
    * देशसेवा में छोटा सा समर्पण
    अपनी इस अनूठी पहल पर बात करते हुए सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा यह प्रयास रहता है कि देश का हर नागरिक राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। मेरा यह निर्णय देशसेवा में एक छोटा सा समर्पण है। ईधन की बचत केवल व्यक्तिगत बचत नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने की दिशा में एक कदम है।”
    * कोरबा की जनता से ईंधन बचाने की मार्मिक अपील
    सभापति ने कोरबा शहर के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस मुहिम को एक जन-आंदोलन बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्य रूप से कहा की ईंधन बचाने के हर छोटे-बड़े प्रयास में अपना सक्रिय योगदान दें। व्यक्तिगत वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन या साइकिल को प्राथमिकता दें। पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग कर देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बल दें। ट्रैफिक सिग्नलों पर वाहनों का इंजन बंद कर ईंधन की बर्बादी रोकें।

    12 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वाटर कूलर की सुविधा शुरू होने से यात्रियो को मिल रही राहत
    Next Article (कोरबा) कोरबा-चांपा मार्ग पर डिवाइडर से टकरा ट्रैलर में लगी भीषण आग

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.