Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) तेंदूपत्ता संग्राहकों पर वन्य प्राणियों का हमला-तीन घायल
    कोरबा

    (कोरबा) तेंदूपत्ता संग्राहकों पर वन्य प्राणियों का हमला-तीन घायल

    By Vinod Mittal05/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान वन्यजीवों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग घटनाओं में वन्य प्राणियों के हमले से महिला सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
    जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित मोहल्ला कचोरापारा निवासी महिला तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले वन्य प्राणी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला की आवाज सुन आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह उन्हें बचाया। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। तुमान डिप्टी रेंजर प्रतिमा ने घायल महिला और उनके परिजनों से मुलाकात कर विभाग की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।
    इसी तरह ग्राम बरहापाल मुकुवा परिसर निवासी पवन सिंह और मोतीराम गोंड तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए थे। इस दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। लगातार हो रहे वन्यजीव हमलों से ग्रामीणों में डर बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता सीजन में बड़ी संख्या में लोग जंगल जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने मांग की है।

    10 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आयोजित नेशनल लोक अदालत में निपटाए गए लगभग 5,51,059 मामले
    Next Article (कोरबा) खिड़की से ट्रांसपोर्टर के घर चोरी करने की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.