Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अदानी भू-विस्थापन का मुद्दा पुनः सुलगा
    कोरबा

    (कोरबा) अदानी भू-विस्थापन का मुद्दा पुनः सुलगा

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * वादाखिलाफी पर विधायक ने दी चेतावनी
    * विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा कलेक्टर को लिखा पत्र
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मार्ग में संचालित कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी) पताढ़ी में भू-विस्थापितों का मुद्दा एक बार पुनः सुलग उठा है और अब यह सियासी गर्मी में बदलता नजर आ रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि यदि वादों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन अपरिहार्य होगा। विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने पत्र में कोरबा पावर लिमिटेड (अदानी) पताढ़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 में जब किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई, तब प्रत्येक खातेदार को नौकरी देने का वादा किया गया था।
    24 अप्रैल 2026 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा के कार्यालय में जिला पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति (डी.आर.आर.सी.) की बैठक रखा गया था जिनमें के.पी.एल अदानी कंपनी के अधिकारी और जिला प्रशासन मिलकर एक परिवार को केवल एक नौकरी देने की बात कर रहे हैं। जिससे प्रभावित ग्राम पंचायत खोड्डल, पताढी़, पहंदा, सरगबुंदिया, कुदुरमाल एवं ढनढनी गांव के परिवारों में भारी आक्रोश है एवं वहां के प्रभावित ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। वर्ष 2004-05 में हुए त्रिपक्षीय समझौते में 330 लोगों को स्थायी रोजगार देने की बात कही गई थी। लेकिन हकीकत यह है कि कई पात्र लोग आज भी वर्षों से नौकरी की राह देख रहे हैं। यह स्थिति प्रशासन और कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।नई मांगों ने बढ़ाया दबाव अब ग्रामीणों ने अपनी मांगों का दायरा बढ़ा दिया है। जिनकी जमीन अधिग्रहण में नहीं गई या जो भूमिहीन हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग जोर पकड़ रही है। इससे साफ है कि विस्थापन का मुद्दा अब व्यापक सामाजिक असंतोष में बदलता जा रहा है।
    इकाई 3, 4, 5 और 6 के लिए जमीन लेने के बावजूद प्रभावितों को न नौकरी दी गई और न ही भत्ता। जबकि नियमानुसार यदि 3 वर्ष 6 माह के भीतर रोजगार नहीं दिया जाता, तो कंपनी को भत्ता देना अनिवार्य होता है। यहां दोनों ही व्यवस्थाएं ठप हैं।आंदोलन की चेतावनी से बढ़ी हलचल विधायक फूलसिंह राठिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रत्येक खातेदार को स्थायी नौकरी नहीं दी गई, तो वे जन प्रतिनिधियों, यूनियनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस पत्र के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
    यूनियन अध्यक्ष प्रवीण ओगरे ने कहा कि “कंपनी ने क्षेत्रवासियों के साथ वादाखिलाफी कर धोखा किया है और उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।कोरबा में भू-विस्थापितों का मुद्दा अब केवल मांगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह असंतोष और संघर्ष का रूप ले चुका है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो यह विवाद बड़े जनआंदोलन में बदल सकता है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।”

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मासिक बैठक में बना बूथ से जीत तक का रोडमैप-संगठन विस्तार पर जोर
    Next Article (कोरबा) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.