Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मासिक बैठक में बना बूथ से जीत तक का रोडमैप-संगठन विस्तार पर जोर
    कोरबा

    (कोरबा) मासिक बैठक में बना बूथ से जीत तक का रोडमैप-संगठन विस्तार पर जोर

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक मजबूती का दम दिखाया। स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में आयोजित भाजपा मंडल कटघोरा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह और रणनीतिक सोच साफ नजर आई।
    दोपहर 2 बजे शुरू हुई यह बैठक मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई।
    बैठक का माहौल पूरी तरह जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने न केवल पिछले कार्यों की समीक्षा की, बल्कि आने वाले समय के लिए स्पष्ट लक्ष्य भी तय किए।
    * पिछले कार्यों की समीक्षा
    बैठक में बीते माह आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने इन कार्यक्रमों की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
    * फोकस बूथ स्तर पर
    बैठक में आने वाले दिनों के लिए संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश जारी किये गए। नए लक्ष्यों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति बनी। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गयी।
    मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन है। हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यदि हम सभी मिलकर समर्पण के साथ कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है।”
    बैठक में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अंतर्गत समजीत सिंह महामंत्री, मंडल कटघोरा, श्रीमती स्नेह लता पटेल उपाध्यक्ष, मंडल कटघोरा, डेकरांत देवांगन मंत्री, मंडल कटघोरा, श्रीमती उत्तरा चौहान मंत्री, मंडल कटघोरा, अनुराग दुहलानी अध्यक्ष, युवा मोर्चा, लखेश्वर देवांगन अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सुनील कुर्रे अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, अमृत भारिया अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गोपेंद्र पांडे महामंत्री, किसान मोर्चा, प्रदीप कुमार पटेल महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि सम्मिलित हुए।
    बैठक में सत्यम जायसवाल, गायत्री श्रीवास्तव, दर्श कुंवर, द्रौपदी देवांगन, शिवांश पांडे, धनंजय गिरी, पंकज कुमार, सौरभ कुर्रे, श्रीमती कंचन रेलवानी, मनदीप जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 10 मई को
    Next Article (कोरबा) अदानी भू-विस्थापन का मुद्दा पुनः सुलगा

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.