Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के पावर हाउस रोड को ‘नो-व्हीकल जोन’ बनाने पर स्थानीय व्यापारियो ने दी आंदोलन की चेतावनी

    (कोरबा) रेलवे की सेंकेंड एंट्री की बदहाल स्थिति से लोग परेशान

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को
    कोरबा

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को

    By Vinod Mittal05/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग ₹11.50 लाख।
    * पिछले 04 माह में लौटाए गए 200 से अधिक मोबाइल उनके स्वामियों को
    * एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रीयलमी एवं वनप्लस कंपनी के मोबाइल शामिल
    * मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम द्वारा सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज कर उन्हें बरामद किया गया।
    साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के समस्त थाना/चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।
    बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों जैसे एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रीयलमी एवं वनप्लस कंपनी के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता एवं सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन्हें खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया। साइबर पुलिस थाना कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 75 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹11,50,000/- आंकी गयी है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने कोरबा पुलिस कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
    उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा पिछले 04 महीनों में 200 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों तक वापस दिलाया जा चुका है। पूर्व में भी कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए हैं।

    05 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर-लगभग ढाई घंटे बाद उतरा
    Next Article (कोरबा) रेलवे की सेंकेंड एंट्री की बदहाल स्थिति से लोग परेशान

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के पावर हाउस रोड को ‘नो-व्हीकल जोन’ बनाने पर स्थानीय व्यापारियो ने दी आंदोलन की चेतावनी

    05/05/2026

    (कोरबा) रेलवे की सेंकेंड एंट्री की बदहाल स्थिति से लोग परेशान

    05/05/2026

    (कोरबा) पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर-लगभग ढाई घंटे बाद उतरा

    05/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202673 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/05/2026

    (कोरबा) अंचल के पावर हाउस रोड को ‘नो-व्हीकल जोन’ बनाने पर स्थानीय व्यापारियो ने दी आंदोलन की चेतावनी

    * व्यापारियों में सबसे ज्यादा गुस्सा चैंबर ऑफ कॉमर्स की सहमति को लेकर कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) रेलवे की सेंकेंड एंट्री की बदहाल स्थिति से लोग परेशान

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल लौटाए गए वास्तविक स्वामियों को

    (कोरबा) पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर-लगभग ढाई घंटे बाद उतरा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.