Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य
    कोरबा

    (कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य

    By Vinod Mittal05/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम अंतर्गत एसईसीएल दीपका प्रबंधन की मनमानी से भडक़े हरदीबाजार के लोगों ने उसके ओव्हर बर्डन को बंद करा दिया। लोगों ने कहा कि मुआवजा और पुनर्वास के बिना हमारी बस्ती के नजदीक ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
    शांतिनगर मोहल्ला से लगे ग्राम मलगांव फेस पर ओबी उत्खनन के लिए लगी तीन पीसी मशीन व दर्जनों भारी वाहनों की आवाजाही से जहां धूल से मोहल्ला पट रहा था, तो दूसरी ओर उत्खनन से होनी वाली जल संकट ने परेशानी बढ़ा दी। लोगों ने इसका विरोध किया। दीपका महाप्रबंधक के नाम एक मांग पत्र एसईसीएल दीपका से आए भू-राजस्व अधिकारी सुशील साहू, अजय राठौर को दिया गया। जिसमें हरदीबाजार शांतिनगर मोहल्ला से संबंधित समस्याएं बताई गई।
    कहा गया कि बची-खुची जल स्रोत को निगलने प्रबंधन मोहल्ले के नजदीक बिना दायरा छोड़ उत्खनन कर रही है। मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि हमने एसईसीएल व प्रशासन का साथ देकर शांतिपूर्वक मकानों व परिसंपत्तियों की नापी कराई है,जल्द से जल्द दीपका प्रबंधन संतोष जनक मुआवजा राशि बसाहट, नौकरी सुनिश्चित करें, हम खदान की जद से चले जाएंगे। खदान में समाहित होने से जल संकट इस भीषण गर्मी में और बढ़ गई है। खास तौर पर कालेज रोड, गांधीनगर, हास्पिटल मोहल्ला, पुराना दीपका रोड़, भांठापारा, बस्ती सहित हरदीबाजार के सभी मोहल्लों में टेंकर से जलापूर्ति की जा रही है जो नकाफी है, वहीं ज्यादातर मोहल्लों में संकरी गलिया है, जहां टेंकर नहीं पहुंच पाता हैं, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है। मोहल्ले वासियों ने खदान सुरक्षा दायरा क्षेत्र छोड़ कर ओबी उत्खनन करने आबादी के नजदीक ब्लास्टिंग नहीं करने की हिदायत दी है। अन्यथा सभी मोहल्ले वासियों ने पुन: विरोध कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी दीपका प्रबंधन की होगी।
    * अपने दायरे में करना होगा काम
    सरपंच लोकेश्वर कंवर ने कहा कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन को खदान सुरक्षा को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। नजदीक में घनी आबादी वाला बस्ती है।
    आरोप लगाते हुए अजय दुबे (भाजपा जिला मंत्री) ने कहा कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन जबरदस्ती व मनमानी पूर्वक खदान संचालन कर रही है। घनी आबादी से खदान सुरक्षा दायरा छोड़ उत्खनन करें।

    03 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भटके हुए बेसहारा लोगों का बड़ा सहारा बना अपना घर सेवा आश्रम
    Next Article (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    Related Posts

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    05/03/2026

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    05/03/2026

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    05/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202671 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/03/2026

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के एक लब्धख्याति एक निजी नर्सिंग होम में एक बड़ा हादसा…

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    (कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.