Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भटके हुए बेसहारा लोगों का बड़ा सहारा बना अपना घर सेवा आश्रम
    कोरबा

    (कोरबा) भटके हुए बेसहारा लोगों का बड़ा सहारा बना अपना घर सेवा आश्रम

    By Vinod Mittal05/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अपमान नहीं प्रभुजन नाम देकर देते हैं सम्मान
    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर की सड़कों और यातायात सिग्नल के आसपास अक्सर ऐसे लोग दिख जाते हैं, जिनके वेशभूषा अस्त व्यस्त और कपड़े मैले होते हैं। इनके पास कोई नहीं जाना चाहता है। ना ही इन्हें कोई अपने पास आने देता है। ऐसे ही बेसहारा लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरा है, कोरबा जिले का अपना घर सेवा आश्रम।
    * बेसहारा लोगों की मददगार बनी संस्था
    यह संस्था समाज के ऐसे लोगों का रेस्क्यू करती है, जिन्हें कोई भी अपने पास रखना नहीं चाहता। संस्था ऐसे जरुरतमंद लोगों की देखभाल कर उन्हें समाज में रहने लायक जीवन बिताने का अवसर प्रदान करती है। अपना घर सेवा आश्रम में ऐसे ही लगभग 90 महिला और पुरुषों को रखा गया है। जो सड़क पर यहां वहां घूमते हुए बेहद दयनीय जीवन व्यतीत कर रहे थे।
    अपना घर सेवा आश्रम के संस्था ने इन जैसे लोगों को “प्रभुजन” का नाम दिया है। संस्था का मानना है कि जिसका कोई नहीं, उसके प्रभु श्री राम तो होते हैं। इसलिए इन्हें प्रभुजन कहकर पुकारा जाता है।प्रभुजनों के लिए जो रसोई है, उसे भी राम जी की रसोई कहा जाता है। कोई दानदाता यदि दान देना चाहे तो उनके लिए राम जी की रसोई में आवश्यकता वाली वस्तुओं की एक लिस्ट भी आश्रम में लगाई गई है। इनमें से ज्यादातर लोग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं होते। अपना घर में उनकी सेवा की जाती है, चिकित्सकों के परामर्श पर यथा संभव इलाज भी दिया जाता है. कई बार तो सकारात्मक परिणाम मिले हैं और याद आ जाने पर उन्हें सकुशल उनके घर भी पहुंचाया गया है।
    * तीन टाइम का खाना और इलाज की व्यवस्था
    अपना घर सेवा आश्रम एक ऐसी संस्था है, जिनकी मदद की जरूरत कभी-कभी पुलिस को भी पड़ जाती है। अक्सर सड़क पर घूमने वाले मानसिक तौर पर कमजोर लोग पुलिस के लिए भी चुनौती बन जाते हैं। सड़क दुर्घटना के शिकार होने का खतरा रहता है और कई तरह की अन्य परेशानी भी रहती हैं। कई अवसर ऐसे आए हैं, जब पुलिस वालों ने ही ऐसे लोगों को अपना घर सेवा आश्रम के सुपुर्द किया है। कई बार सामान्य लोग भी घुमंतू लोगों को अपना घर सेवा आश्रम में छोड़ जाते हैं। तो कई अवसर ऐसे भी आए जब अपना घर सेवा आश्रम के वॉलिंटियर्स और कर्मचारियों ने सड़क पर घूम रहे घुमंतू लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अपना घर में लाया और फिर उनकी देखभाल शुरू की।
    अपना घर में महिला और पुरुषों के अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। जिनकी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक है, उनके लिए भी एक पृथक वार्ड है। कई अवसर ऐसे भी आएं जब यहां रहने आए लोगों की ठीक-ठाक देखभाल हुई। दवा मिली तब उनकी याददाश्त तेज हुई। लोगों को उनका घर याद आया और फिर परिजनों से संपर्क कर यहां रहने वाले प्रभुजनों को उनके घर भेज दिया गया। ऐसे गुमशुदा लोग जब अपने परिवार के पास वापस लौटते हैं, तो परिजन भी काफी खुश होते हैं। फिलहाल अपना घर सेवा आश्रम में 90 प्रभुजन निवास करते हैं।

    03 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आंगनबाड़ी में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का पूरा डाटा विद्यालय जाने के पहले होगा तैयार
    Next Article (कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य

    Related Posts

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    05/03/2026

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    05/03/2026

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    05/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202671 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/03/2026

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के एक लब्धख्याति एक निजी नर्सिंग होम में एक बड़ा हादसा…

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    (कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.