Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन
    कोरबा

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 01 मई से 30 मई तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
    * जानकारियों को करेंगे संकलित व मकान सूचीकरण
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, एम.पी. नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण कार्य किये जाने के निर्देश उन्हें दिये। इस अवसर पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः इसमें किसी प्रकार की त्रुटि गुंजाईश नहीं होनी चाहिये। इस मौके पर पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव सहित प्रगणकगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना-2027 के तहत डिजिटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है, इसके प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों द्वारा की जाने वाली स्व-गणना के लिये समय निर्धारित था। तत्पश्चात 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य करते हुये प्रत्येक मकान के विवरण को दर्ज किये जाने का कार्य 01 मई से प्रारंभ कर दिया गया है, प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं तथा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य संपादित करा रहे हैं। जिसके अंतर्गत घर की स्थिति, सुविधायें और मूलभूत जानकारी संकलित की जा रही है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कोरबा शहरी क्षेत्र के आर.पी. नगर व एम.पी. नगर आदि वार्डो में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। प्रगणकों एवं उपस्थित वार्डवासियों से चर्चा की। प्रगणकों को मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण का कार्य किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि जब प्रगणक जनगणना व मकान सूचीकरण कार्य हेतु उनके घर पहुंचे तो कृपया वे प्रगणकों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा प्रगणकों द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध करायें ताकि त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
    * 33 बिन्दुओं पर हो रही डिजिटल जनगणना
    डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित हैं, जिन पर जनगणना का कार्य किया जा रहा है, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों के बीच सहमति
    Next Article (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    Related Posts

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    05/03/2026

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    05/03/2026

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    05/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202671 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/03/2026

    (कोरबा) एक निजी नर्सिंग होम में ऑक्सीज़न गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट-बड़ा हादसा टला

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के एक लब्धख्याति एक निजी नर्सिंग होम में एक बड़ा हादसा…

    (कोरबा) “मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ी फिल्म 8 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में होगी रिलीज़

    (कोरबा) गर्मी में बस स्टैंड का वाटर एटीएम खराब होने से जनता हलाकान

    (कोरबा) मुआवजा के बिना ग्राम के करीब खनन पर भडक़े लोगों ने बंद कराया ओव्हर बर्डन का कार्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.