Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार

    (कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों के बीच सहमति
    कोरबा

    (कोरबा) मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों के बीच सहमति

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने चेम्बर आफ कामर्स व स्थानीय व्यापारियों की ली एक बैठक
    * मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पुराने कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर की गहन चर्चा
    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था पर जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी हैं, सभी ने इस बात पर जोर दिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खडे़ हों, व्यवसायीगण स्वयं अपने वाहन पार्किंग में खडे़ करें तथा ई-कार्ट से दुकानों तक पहुंचे तथा पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाया सके।
    नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों सहित पावर हाउस रोड के व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर मल्टीलेवल पार्किंग प्रारंभ किये जाने एवं पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि वहा के सभी व्यापारीगण अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा करेंगे तथा वहॉं से ई-कार्ट के माध्यम से दुकान पहुंचेगे, साथ ही अपने ग्राहकों को भी मल्टीलेवल पार्किंग में ही वाहन पार्किंग हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करेंगे। इसी प्रकार बड़ी गाडि़यॉं उक्त सड़क पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी तथा उन्हें अनिवार्य रूप से ओव्हरब्रिज के ऊपर से ही जाना पडे़गा।
    इसी प्रकार पावर हाउस रोड में ट्रैक्टर व मालवाहक वाहनों के गुजरने के लिये एक समय निर्धारित होगा, उस नियत समय में ही वे उक्त मार्ग पर गुजर कर माल की डिलेवरी कर सकेंगे। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी सुनालिया ब्रिज से ट्रक, ट्रैक्टर, बस नहीं गुजरेंगे, उन्हें गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। इसके साथ ही आवश्यक स्थिति में प्रशासन से परमिशन लेनी होगी।
    * ई-कार्ट उपलब्ध कराने में संस्थायें करेंगी सहयोग
    बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार तक आवागमन हेतु ई-कार्ट वाहन उपलब्धता हेतु अपना सहयोग दें, जिस पर अनेक संस्थाओं ने ई-कार्ट वाहन प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिन व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ई-कार्ट वाहन उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया है, उनमें अनूपचंद त्रिलोकचंद, दिशा मोबाईल, पदमिनी ज्वेलर्स, आटो सेंटर, अग्रवाल गारमेंट्स, न्यू जेके ज्वेलर्स, लायंस क्लब बालको आदि प्रतिष्ठान व संस्थायें शामिल हैं। इन ई-कार्ट में संबंधित प्रतिष्ठान अपने दुकानों व व्यवसाय की बाडिंग कर सकेंगे, वहीं इन ई-कार्ट वाहन को चलाने के लिये निगम ड्राईवर उपलब्ध करायेगा तथा समय-समय पर मरम्मत का कार्य भी करवायेगा।
    बैठक के दौरान अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, विनोद कुमार गोंड, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मोहम्मद नूर आरबी, मोहम्मद आजाद, विपिन कुमार जैन, भगवानदास अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जयकिशन सोनी आदि सहित जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारी सदस्यगण व काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे।

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन
    Next Article (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    Related Posts

    (कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार

    05/02/2026

    (कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    05/02/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    05/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/02/2026

    (कोरबा) कोयला ओवरलोडिंग मामले में एक लोडर और तीन ट्रेलर जब्त-6 गिरफ्तार

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के…

    (कोरबा) पाली वनांचल क्षेत्र के ग्राम सपलवा में ग्रामीण कर रहे बिजली संकट का सामना-बिल पूरा-रोशनी नदारद

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से महाराष्ट्र मंडल ने की भेंट-मुलाक़ात

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.