Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मजदूर दिवस के अवसर पर किया श्रमिकों का सम्मान

    (कोरबा) जिले में बीएसएनएल का बैठा भट्ठा-सेवाएं नदारत

    (कोरबा) जिले में आंधी-तूफान से शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोल प्लांट के ट्रांसफार्मर में हुआ भीषण विस्फोट-बिजली उत्पादन ठप्प
    कोरबा

    (कोरबा) कोल प्लांट के ट्रांसफार्मर में हुआ भीषण विस्फोट-बिजली उत्पादन ठप्प

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम बांधाखार स्थित एक कोल प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अर्धरात्रि लगभग 1:45 बजे प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।
    घटना की सूचना मिलते ही समूह के चाकाबूढ़ा स्थित एसीबी प्लांट से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण प्लांट में बिजली का उत्पादन पूरी तरह से रुक गया है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
    हालांकि, कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्लांट में एक वैकल्पिक (दूसरा) पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उत्पादन दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लगभग एक वर्ष पूर्व अधिवक्ता के घर हुई चोरी की वारदात का हुआ खुलासा
    Next Article (कोरबा) सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत 01 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान

    Related Posts

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मजदूर दिवस के अवसर पर किया श्रमिकों का सम्मान

    05/01/2026

    (कोरबा) जिले में बीएसएनएल का बैठा भट्ठा-सेवाएं नदारत

    05/01/2026

    (कोरबा) जिले में आंधी-तूफान से शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/01/2026

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मजदूर दिवस के अवसर पर किया श्रमिकों का सम्मान

    * लब्धख्याति लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री बनवारी लाल अग्रवाल की जन्म जयंती पर…

    (कोरबा) जिले में बीएसएनएल का बैठा भट्ठा-सेवाएं नदारत

    (कोरबा) जिले में आंधी-तूफान से शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

    (कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.