Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत

    By Vinod Mittal04/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने नागरिकों से की अपील
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन के मूल आधार को सुदृढ़ किया जा सके।
    जारी कार्यक्रम के अनुसार, मई और जून माह में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 1 मई को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी। इसके पश्चात 4 मई को करतला के कनकी में, 5 मई को पोडी-उपरोड़ा के पिपरिया एवं पाली के ईरफ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    मई माह के दौरान अन्य प्रमुख आयोजन 7 मई को जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम जल्के और जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पहंदा, 8 मई को पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बैरा, तथा 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा एवं कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।
    इसी प्रकार 13 मई को जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी, 14 मई को कटघोरा के ग्राम सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम सिरमीना, 16 मई को पाली के ग्राम रामाकछार और 19 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के लमना, पाली के नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। माह के उत्तरार्ध में 20 मई को जनपद करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के मोरगा व कोरबा के ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के धौराभांठा, 26 मई को पाली के निरधी, पोंड़ी-उपरोड़ा के जटगा व कटघोरा के छिंदपुर, 28 मई को करतला के नवापारा (चौ.) और 29 मई को जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा के तुमान एवं पाली के डोगानाला में शिविर लगेंगे।
    जून माह के प्रथम सप्ताह में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिसमें 1 जून को जनपद कोरबा के ग्राम देवपहरी, 2 जून को करतला के कोटमेर व पोंड़ी-उपरोड़ा के लेपरा, 3 जून को कोरबा के बरपाली, 4 जून को करतला के सुखरीकला व पाली के मुड़ापार तथा 5 जून को जनपद पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के चिर्रा एवं जनपद कटघोरा के ग्राम खैरभवना में अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को इन शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक शिविर के लिए विशिष्ट क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित विभागों के समन्वय से आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे।

    29 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने बैठक आहूत
    Next Article (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    Related Posts

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    04/29/2026

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    04/29/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    04/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202666 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202646 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/29/2026

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    * कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं कोरबा (मंथन) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा…

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    (कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.