* ग्राइंडर मशीन में फंसे श्रमिक की कटी तीन उंगलियां
* प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) संयंत्र में एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार प्लांट के टाउनशिप विभाग में कार्य के दौरान एक हादसे में एक श्रमिक गणेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा हैं की ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से उनके हाथ की तीन उंगलियां कट गईं, जिससे पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया।
पीड़ित के साथियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा था। घायल श्रमिक गणेश राम को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा दस्ताने उपलब्ध नहीं कराए गए थे। यदि सुरक्षा उपकरण मौजूद होते, तो शायद यह भीषण हादसा टाला जा सकता था। बताया जा रहा हैं की बालको प्लांट में यह कोई पहली बार नहीं है जब औद्योगिक सुरक्षा की अनदेखी का मामला सामने आया है। संयंत्र के भीतर अक्सर होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं ने स्थानीय श्रमिकों और मजदूर संगठनों में भारी आक्रोश भर दिया है।
प्रबंधन द्वारा उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के दबाव में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया हैं। श्रमिकों ने मांग करी हैं की घायल श्रमिक को उचित मुआवजा मिले और प्लांट में सुरक्षा ऑडिट को तत्काल कड़ा किया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस पीड़ा से न गुजरना पड़े। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल को चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
28 अप्रैल / मंथन मित्तल



