Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बंग समाज केा मिली सर्वसुविधायुक्त स्वयं के भवन की सौगात
    कोरबा

    (कोरबा) बंग समाज केा मिली सर्वसुविधायुक्त स्वयं के भवन की सौगात

    By Vinod Mittal04/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य व महापौर की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन हुआ लोकार्पित
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में बंग समाज के नागरिकों को अपने सामाजिक कार्यक्रमों व आयोजनों हेतु एक सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात प्राप्त हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में उक्त भवन का लोकार्पण किया गया तथा भवन की चाबी समाज के पदाधिकारियों को सौंपी गई।
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा कोरबा में रह रहे बंग समाज के नागरिकों की मांग पर उनके अपने भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति कराई गई थी, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 28 अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे उक्त भवन का निर्माण कराया गया है, कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने समाज के लोगों की उपस्थिति में उक्त भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि 01 वर्ष पूर्व आयोजित बंग समाज के कार्यक्रम में मेरे उपस्थित होने के दौरान इस भवन की मांग समाज के द्वारा की गई थी, मुझे खुशी है कि आज यह भवन बनकर तैयार हो चुका है और साथ ही समाज की सेवा में समर्पित भी किया जा चुका है। उन्होने कहा कि अभी तक कोरबा में रह रहे लगभग 55 समाजों को उनके अपने भवन की सौगातें प्राप्त हो चुकी हैं, तो वहीं लगभग 15 भवनों की स्वीकृति अभी दी गई है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा स्वयं मेरी यह मंशा है कि सभी समाज के अपने स्वयं के भवन हों, जहाॅं पर वे अपनी सामाजिक गतिविधियों कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें तथा उन्हे अपने सामाजिक आयोजनों हेतु यहाॅं-वहाॅं न भटकना पडे़। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आगे आपकी जो भी आवश्यकताएं होंगी, वह अवश्य पूरी की जाएंगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने समाज के पदाधिकारियों के आग्रह पर उक्त भवन में 04 नग ए.सी. लगवाएं जाने की घोषणा भी की।
    * बहुत पुरानी मांग हुई पूरी
    इस अवसर पर कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा में निवासरत बंग समाज के नागरिकबंधुओं की एक पुरानी मांग पूरी हुई है, उन्हें अपना भवन मिल चुका है, जिसके लिए मैं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को धन्यवाद देती हूॅं। उन्होने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपने सहज, सरल, स्वभाव के लिये जाने जाते हैं तथा वे जो भी कहते हैं, उसे शीघ्र पूरा भी कराते हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के लगातार मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, शहर व्यवस्थित हो रहा है, शहर की समस्याएं दूर हो रही हैं। उन्होने समाज के लोगों को भवन प्राप्त होने के उपलक्ष्य में अपनी बधाई व शुभकामनाएं भी दी तथा कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन की उपस्थिति में समाज के लोगों को भवन की चाबी सौंपी।
    लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अशोक चावलानी, वार्ड पार्षद सिमरन जीत कौर, पार्षद युगल कैवर्त, मुकुंद सिंह कंवर, वर्षा दिनेश वैष्णव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर व योगेश मिश्रा, बंग समाज के अध्यक्ष डाॅ. के.सी. देवनाथ, प्रफुल्ल तिवारी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, सुशील गर्ग, श्यामल मल्लिक, वरूण गोस्वामी, नरेन्द्र पाटनवार, रमाशंकर साहू, आकाश श्रीवास्तव, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, किरण साहू, रूचि साहू, गीता सरकार, सुरेन्द्र राजवाडे़, सुब्रत मित्रा, संजय द्विवेदी, पुनीराम साहू, डाॅ. एस.के. विश्वास, सुकेश दलाल, अनिल यादव, अर्जुन मुखर्जी, अमित बनर्जी आदि सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

    28 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”
    Next Article (कोरबा) बालको प्लांट में घटित हुआ पुनः बड़ा हादसा

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.