* भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सक्रियता से हुआ आयोजन
कोरबा (मंथन) 26 अप्रैल को प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की प्रेरणा से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के तत्वावधान में कोरबा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत स्लम बहुल बस्ती भिलाईखुर्द में सामूहिक रूप में प्रधानमंत्री के “मन की बात” का जन प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में श्रवण किया गया। जिसमे वार्ड पार्षद उपेंद्र पटेल, जिला सह प्रभारी मोहन सिंह, भाजपा नेता कुंज द्विवेदी, स्वप्निल झा, दीदी श्रीमती गुड़िया यादव, सत्यम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने इसे प्रेरणास्पद एवं समाज को दिशा देने वाला कार्यक्रम बताते हुए इसे आत्मसात करने सहित आगामी गर्मियों को देखते हुए लोगो की मदद करने की बात कही।
27 अप्रैल / मंथन मित्तल



