Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) लॉकेट और चेन देखने के बहाने दिनदहाड़े चोरी

    (कोरबा) भगवान सोमनाथ दर्शन हेतु उमडे भक्त

    (कोरबा) जिले में ईधन और रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू-उपलब्ध स्टॉक के आंकड़े जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत
    कोरबा

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    By Vinod Mittal04/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नकदी-जेवरात सहित हजारों का सामान पार
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐतमानगर (बाजार मोहल्ला, बैरियर के पास) में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पार कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
    जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले अनीता नायर के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। यहां अलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, आवास निर्माण के लिए जमा रकम, पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के जेवरात और बैंक पासबुक चोरी कर ली गई। इसके बाद चोरों ने तेंदुकोनिया के घर से 4500 रुपये और दिल्हारण के घर से 800 रुपये नकद पार कर लिए।
    इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने घरों में काफी समय बिताया। उन्होंने रसोई में रखा बचा हुआ खाना भी खाया और बाद में कुछ दूरी पर उसे फेंककर फरार हो गए। वारदात के दौरान घर के सदस्य गहरी नींद में सोते रहे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।
    ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में रात्रि गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल बांगो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

    23 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत
    Next Article (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    (कोरबा) लॉकेट और चेन देखने के बहाने दिनदहाड़े चोरी

    04/25/2026

    (कोरबा) भगवान सोमनाथ दर्शन हेतु उमडे भक्त

    04/25/2026

    (कोरबा) जिले में ईधन और रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू-उपलब्ध स्टॉक के आंकड़े जारी

    04/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202643 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/25/2026

    (कोरबा) लॉकेट और चेन देखने के बहाने दिनदहाड़े चोरी

    * महिलाओं ने चतुराई से पार कर दिया साढ़े 4 लाख का सोना कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) भगवान सोमनाथ दर्शन हेतु उमडे भक्त

    (कोरबा) जिले में ईधन और रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू-उपलब्ध स्टॉक के आंकड़े जारी

    (कोरबा) ग्राम कछार में चैन माउंट मशीन जब्त

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.