Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली खपत
    कोरबा

    (कोरबा) भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली खपत

    By Vinod Mittal04/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * राखड़ बाँध से रिसाव होने पर एचटीपीपी की दो इकाइयां हुई बंद
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच कोरबा-पश्चिम स्थित हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीपी) के झाबू नवागांव राखड़ बाँध में रिसाव की समस्या सामने आने से बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। स्थिति को देखते हुए संयंत्र प्रबंधन ने एहतियातन 210-210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट 3 और 4 को बंद कर दिया है, जिससे करीब 420 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।
    जानकारी के अनुसार, बढ़ती गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की खपत 6800 मेगावाट के पार पहुंच गई है। ऐसे समय में उत्पादन में आई कमी ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है। राज्य के तापीय संयंत्रों की उपलब्ध क्षमता करीब 2840 मेगावाट ही रह गई है, जिसके चलते कमी को पूरा करने के लिए सेंट्रल सेक्टर से 4400 मेगावाट से अधिक बिजली ली जा रही है।
    संयंत्र प्रबंधन के मुताबिक, राखड़ बाँध में हाल ही में दोबारा रिसाव की स्थिति बनी थी। संभावित खतरे को देखते हुए बाँध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। बाँध के तटबंध को मजबूत करने, रिसाव को रोकने और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राखड़ को रोकने के लिए जाली लगाने की तैयारी भी चल रही है।
    मानसून सीजन आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। साफ मौसम का भी कार्य में लाभ मिल रहा है।
    एचटीपीपी कोरबा-पश्चिम राज्य का सबसे बड़ा ताप विद्युत संयंत्र है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 1340 मेगावाट है। यहां 210 मेगावाट की चार इकाइयों और 500 मेगावाट की एक इकाई से उत्पादन होता है। सभी इकाइयों से निकलने वाली राखड़ का संग्रहण झाबू नवागांव बाँध में किया जाता है।
    संयंत्र के मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने बताया कि बाँध में रिसाव को नियंत्रित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों इकाइयों में कोई तकनीकी खराबी नहीं है और मरम्मत कार्य पूरा होते ही इन्हें पुनः चालू कर दिया जाएगा।

    23 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु गठित पेनल के द्वारा द्वारा ली बैठक
    Next Article (कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    Related Posts

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    04/23/2026

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    04/23/2026

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    04/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/23/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    कोरबा (मंथन) निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण…

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    (कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.