Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन का निर्माण होगा लखनपुर बायपास और वन्यजीवों के अनुकूल
    कोरबा

    (कोरबा) अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन का निर्माण होगा लखनपुर बायपास और वन्यजीवों के अनुकूल

    By Vinod Mittal04/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पूर्व उपमुख्यमंत्री के सुझाव पर केंद्र ने दी सहमति
    * ग्राम लेमरू क्षेत्र में बनेंगे अंडरपास
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में अपग्रेड करने की प्रक्रिया के बीच अब ग्राम लखनपुर में बायपास और लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में वन्यजीव अनुकूल सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह निर्णय पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए सुझाव पत्र के बाद लिया गया है।
    उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर से कटघोरा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग-130 को फोरलेन में बदलने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का कार्य जारी है। यह मार्ग सरगुजा, सूरजपुर और कोरबा जिलों के उस वन क्षेत्र से गुजरता है, जिसे लेमरू हाथी प्रोजेक्ट के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस मार्ग पर स्थित लखनपुर नगर में बायपास के अभाव में भारी यातायात का दबाव बना रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए श्री सिंहदेव ने 8 मार्च को भेजे पत्र में दो प्रमुख सुझाव दिए थे। पहला, लखनपुर नगर को यातायात के दबाव से मुक्त करने बायपास का निर्माण, और दूसरा, लेमरू क्षेत्र में सड़क निर्माण को वन्यजीवों के अनुकूल बनाने का। उन्होंने सुझाव दिया था कि भारतमाला परियोजना के मानकों के अनुसार इस फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाए, जिसमें वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एनिमल बैरिकेडिंग और पर्याप्त संख्या में अंडरपास बनाए जाएं। उनके इन सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 20 अप्रैल को डीपीआर तैयार कर रही सलाहकार संस्था को आवश्यक संशोधन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस पहल से जहां एक ओर लखनपुर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं दूसरी ओर लेमरू क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

    23 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोल अफसरों की भर्ती और प्रमोशन नियमों में किया गया बड़ा बदलाव
    Next Article (कोरबा) हाथियों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की तैयारी

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.