कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती कोरबा निवासी एक युवक इन दोनों बालकों में निवासरत हैं, बताया जा रहा हैं की कुछ लोगों ने उसको अपहृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विजय सिंधी नामक युवक पुरानी बस्ती कोरबा स्थित भंडारी चौक में रहा करता था। बताया जा रहा हैं की इस युवक ने अनेक लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए थे, जब वापसी के लिए उस पर दबाव बनाए जाने लगा तो यह युवक रायगढ़ भाग गया। कुछ दिन बाद वहां से कोरबा तो लौटा लेकिन पुरानी बस्ती में न रहकर यह बालकों में रहने लगा। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की विगत रात्रि लगभग आधा दर्जन लोग चार पहिया वाहन में आए और उसे गाड़ी में बिठाकर ले भागे।
बालको पुलिस जांच हेतु कुछ व्यक्तियो को लेकर पुरानी बस्ती पहुंची, यहां उसने युवक से संबंधित जानकारी हासिल की। पुलिस के साथ पुरानी बस्ती लोगो ने बताया की लगभग आधा दर्जन लोग उस युवक को उठा कर ले गए हैं।
22 अप्रैल / मंथन मित्तल



