Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी “सुन साहिबा सुन…” पर बच्चों संग जमकर थिरकीं
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी “सुन साहिबा सुन…” पर बच्चों संग जमकर थिरकीं

    By Vinod Mittal04/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने 80-90 के दशक की चर्चित फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी कोरबा पहुंचीं और अपने पुराने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।
    कार्यक्रम के दौरान जैसे ही विद्यालय की बालिका टीम ने सुपरहिट फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” के मशहूर गीत “सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन…” पर प्रस्तुति दी, पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। दर्शक दीर्घा में बैठीं मंदाकिनी इस प्रस्तुति से इतनी प्रभावित हुई कि खुद को रोक नहीं सकीं और सीधे मंच पर पहुंचकर बच्चों के साथ थिरकने लगीं। उनके इस सहज और जीवंत अंदाज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शकों की जोरदार तालियों और उत्साह के बीच यह पल यादगार बन गया।
    मंदाकिनी ने इसके अलावा भी अपनी चर्चित फिल्म के अन्य गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को पुराने दौर की सुनहरी यादों में डुबो दिया। उनकी ऊर्जा, मुस्कान और आत्मीयता ने यह साबित कर दिया कि समय के साथ उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
    कोरबा पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वे उरगा सड़क मार्ग से होते हुए ग्राम खरहरकुड़ा स्थित विद्यालय पहुंचीं और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
    कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने एनकेएम लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केंद्र का लोकार्पण भी किया, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो व सेल्फी लेने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। करीब 60 वर्ष की उम्र में भी उनके चेहरे की चमक और आकर्षण आज भी बरकरार है। 1980-90 के दशक की यह स्टार आज भी अपने फैंस के दिलों में उसी तरह राज कर रही हैं।

    22 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा सम्मान अंतर्गत लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को मिला “लायंस गौरव सम्मान”
    Next Article (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.