* खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी की स्वर्णिम सफलता पर राजधानी रायपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने संजू देवी को 50 लाख रुपए का चेक सौंपकर उन्हें सम्मानित किया।
* स्वर्ण पदक दिलाने में रही महत्वपूर्ण भूमिका
संजू देवी ने बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
* बनीं टूर्नामेंट की मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी
शानदार रेड और डिफेंस के दम पर संजू देवी को प्रतियोगिता का ‘मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी’ चुना गया।
* सरकार ने दिया प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह राशि प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर कहा, “संजू देवी की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा सकें।”
इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, खेल संचालक तनुजा सलाम और कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
18 अप्रैल / मंथन मित्तल



