Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) भीषण गर्मी से राहत दिलाने शीतल शरबत वितरण शिविर का शुभारंभ

    (कोरबा) टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने लिखा ‘I LOVE YOU HS’ संदेश

    (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा में गंभीर घायल मजदूर की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा अंतर्गत मृतकों की संख्या हुई 23
    कोरबा

    (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा अंतर्गत मृतकों की संख्या हुई 23

    By Vinod Mittal04/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 12 घायलों का इलाज जारी
    कोरबा (मंथन) वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट में मरने वाले श्रमिकों की संख्या 23 हो गई है, वहीं 12 घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। बीते 12 घंटे के दौरान मृत श्रमिकों का आंकड़ा 20 से 23 पहुंच गया है. मरने वाले तीन श्रमिकों में से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती पश्चिम बंगाल निवासी सुब्रतो जेना और कालडा हॉस्पिटल, रायपुर में भर्ती उत्तर प्रदेश निवासी किस्मत अली सहित एक अन्य श्रमिक शामिल है। इस तरह से इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों में 5 श्रमिक छत्तीसगढ़ और शेष 18 श्रमिक अन्य प्रांतों से हैं।
    वेदांता पावर प्लांट हादसे में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
    * घटना की जांच हेतु विशेष टीम गठित
    सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जिसमें पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
    * तकनीकी जांच में क्या सामने आया ?
    पुलिस और प्रशासन की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, बायलर के फर्नेस में अत्यधिक ईधन जमा हो जाने से दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया था। इसी दबाव के कारण बायलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और विस्फोट हो गया। वहीं फोरेंसिक टीम (एफएसएल) ने भी अपनी रिपोर्ट में अत्यधिक ईधन संचय और दबाव को हादसे की मुख्य वजह बताया है।
    * गंभीर लापरवाही के आरोप
    शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि प्लांट में मशीनरी के रख-रखाव और संचालन के मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। सुरक्षा उपायों में कमी और निगरानी की लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ, जिसके कारण 23 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। घायल 12 श्रमिकों का अभी ईलाज जारी है।
    * मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश
    इस घटना की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। पीएमओ ने भी मुआवजे की घोषणा की है। पीएमएनआरएफ से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
    * मृतक के परिजन को मुआवजा के साथ नौकरी
    वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने हुए भीषण हादसे में मृत श्रमिक के मृतक के परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 15-15 लाख रुपए देने की बात कही है।

    18 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पीएम आवास के नाम पर 79 लाख की ठगी करने के आरोप में कियोस्क संचालक गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) रविंद्र कुमार पराशर बने छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के नए अध्यक्ष

    Related Posts

    (कोरबा) भीषण गर्मी से राहत दिलाने शीतल शरबत वितरण शिविर का शुभारंभ

    04/24/2026

    (कोरबा) टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने लिखा ‘I LOVE YOU HS’ संदेश

    04/24/2026

    (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा में गंभीर घायल मजदूर की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

    04/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/24/2026

    (कोरबा) भीषण गर्मी से राहत दिलाने शीतल शरबत वितरण शिविर का शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के…

    (कोरबा) टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने लिखा ‘I LOVE YOU HS’ संदेश

    (कोरबा) वेदांता पावर प्लांट हादसा में गंभीर घायल मजदूर की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

    (कोरबा) मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.