Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 1 करोड़ 22 लाख का अवैध मादक पदार्थ (गांजा) और वाहन जप्त
    कोरबा

    (कोरबा) 1 करोड़ 22 लाख का अवैध मादक पदार्थ (गांजा) और वाहन जप्त

    By Vinod Mittal04/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कटघोरा-नवापारा मार्ग पर हुई बड़ी कार्यवाही
    * 245 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ एक कथित आरोपी गिरफ्तार
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार 1.22 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ के साथ एक राज्य से दूसरे राज्य में आसानी से गुजरने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की तत्परता ने उस रास्ते को रोक दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर कार को रोका गया। तब 1 करोड़ 30 लाख का गांजा जांच दौरान पाया गया। एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
    थाना रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। इस कार्यवाही में 245 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।
    जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मारुति अर्टिगा कार में अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराया और उनके निर्देशन में रेड कार्यवाही की गई।
    टीम ने नेशनल राजमार्ग स्थित नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 245 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार को भी जब्त किया गया।
    मामले में पुलिस ने कथित आरोपी निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

    18 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग
    Next Article (कोरबा) पीएम आवास के नाम पर 79 लाख की ठगी करने के आरोप में कियोस्क संचालक गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.