Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

    (कोरबा) जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक आहूत

    (कोरबा) अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित प्रगणकों का व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने
    कोरबा

    (कोरबा) प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित प्रगणकों का व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

    By Vinod Mittal04/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त ने अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर भरा अपना स्व-गणना पत्रक
    * स्टेप-बाई-स्टेप की प्रगणकों के प्रशिक्षण ज्ञान की परख
    कोरबा (मंथन) आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी कोरबा नगरीय क्षेत्र आशुतोष पाण्डेय ने डिजिटल जनगणना-2027 के जनगणना कार्य में संलग्न व प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रगणकों की आज उनके प्रशिक्षण ज्ञान व कार्य पारंगता की परख की तथा यह देखा की वे वास्तव में जनगणना कार्य हेतु पूरी तरह से प्रशिक्षित हो चुके हैं या नहीं, सुखद पहलू रहा कि सभी प्रगणक इस परीक्षा में खरे उतरे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने यह व्यवहारिक परीक्षण अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर अपना स्व-गणना पत्रक भरकर किया तथा स्टेप-बाई-स्टेप प्रगणकों को बुलाकर उनके प्रशिक्षण ज्ञान की परख की।
    उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना-2027 के जनगणना कार्य के परिप्रेक्ष्य में कोरबा जिला नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एनसीडीसी कोरबा में कार्य का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने प्रशिक्षण केन्द्र में पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का सघन निरीक्षण किया, उन्होने कक्ष क्र. 01, 02, 03, 04 में चल रहे प्रशिक्षण कार्य को देखा तथा वहॉं पर स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने जनगणना कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों की कार्य के प्रति पारंगता व प्रशिक्षण में प्राप्त उनके ज्ञान की व्यवहारिक परख की तथा यह देखा कि वे वास्तव में जनगणना कार्य हेतु पूर्ण रूप से पारंगत हो चुके हैं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अपने मोबाईल में सेन्सेस पोर्टल पर जाकर अपना स्व-गणना पत्रक भरा तथा स्व-गणना पत्रक भरने के दौरान स्टेप-बाई-स्टेप वहॉं उपस्थित प्रगणकों से संपर्क कर उनके प्रशिक्षण ज्ञान का परीक्षण किया, इस दौरान यह सुखद पहलू रहा कि जिन प्रगणकों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है, उन्हें जनगणना से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी प्राप्त हो चुकी है तथा वे अपने कार्य में पारंगत हो चुके हैं।
    * पूर्ण तत्परता के साथ निभायें दायित्व
    इस अवसर पर आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी कोरबा नगरीय क्षेत्र आशुतोष पाण्डेय ने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि प्रगणक पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ कार्य संपादित करते हुये त्रुटिरहित जनगणना का कार्य पूरा करें। उन्होने प्रगणकों से कहा कि कार्य के दौरान वे अपने रिपोर्टिंग आफिसर के संपर्क में रहे तथा जहॉं कहीं भी जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है, वे तत्काल मार्गदर्शन प्राप्त करें ताकि राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्य को बिना किसी त्रुटि के पूरा किया जा सके।
    * 33 बिन्दुओं पर होगी डिजिटल जनगणना
    डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित किये गये हैं, जिन पर जानकारी संग्रहित कर सेन्सेस पोर्टल में दर्ज किया जायेगा, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुर्ख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोेबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।
    * 24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण
    नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया, वहीं द्वितीय चरण में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया, इसी प्रकार तृतीय चरण में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
    प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के. नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, मनीष दुबे आदि उपस्थित थे।

    18अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल अधिकारियो का तबादला
    Next Article (कोरबा) 6 दुकानों से एसी कॉपर वायर चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद

    Related Posts

    (कोरबा) नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

    04/22/2026

    (कोरबा) जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक आहूत

    04/22/2026

    (कोरबा) अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    04/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/22/2026

    (कोरबा) नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 अंतर्गत विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय…

    (कोरबा) जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक आहूत

    (कोरबा) अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

    (कोरबा) जनगणना-2027 अंतर्गत डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.