कोरबा (मंथन) मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्व. श्री विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में 19 अप्रैल को आयोजित किया गया है।
शिविर में आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग आदि सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि शिविर में आयुर्वेद के सभी विभाग के चिकित्सक अपनी चिकित्सकीय सेवायें देंगे।
17 अप्रैल / मंथन मित्तल



