कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैतमा चौकी पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगानेहेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को मुखबिर सूचना मिलने पर चैतमा चौकी, थाना पाली पुलिस टीम ने बांसटाल क्षेत्र में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने एक महिला को उसके घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा।
पुलिस ने कथित आरोपी महिला के कब्जे से कुल 1 किलो 136 ग्राम मादक पदार्थ तथा 900 रुपये नगद बरामद किए। पूछताछ के बाद कथित आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कथित आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
16 अप्रैल / मंथन मित्तल



