Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल-गेवरा क्षेत्र के नराईबोध ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल-गेवरा क्षेत्र के नराईबोध ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

    By Vinod Mittal04/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * खदान के समीप डटे ग्रामीण
    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा गेवरा परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्राम नराईबोध के भू-विस्थापितों और ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 अप्रैल से खदान के समीप विशाल पंडाल लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 13 अप्रैल को भठोरा फेस का काम सफलतापूर्वक ठप्प करने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व घोषित रणनीति के तहत आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है।
    ग्राम नराईबोध के ग्रामीण कुछ प्रमुख मांगो पर अड़े है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक निम्न मांगों पर ठोस निराकरण नहीं होता आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
    * उचित बसाहट एवं पूर्ण मुआवजा : विस्थापन के बदले मानक सुविधाओं के साथ बसाहट और भू-अर्जन का संपूर्ण मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए।
    * रोजगार की गारंटी : प्रभावित परिवारों के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्थाई रोजगार और पीएनसी कंपनी में वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था हो।
    * सटीक मूल्यांकन : ग्राम में जीपीएस के माध्यम से जो नापी की गई है, उसका सही और पारदर्शी मूल्यांकन कर मुआवजे का त्वरित निराकरण किया जाए।
    पार्षद अनिला राकेश पटेल ने कहा कि हमने सालों तक अपनी जमीन और शांति विकास के नाम पर दी है लेकिन बदले में हमें सिर्फ आश्वासन मिला, अब हमें कागजी वादे नहीं जमीन पर अधिकार चाहिए, जब तक हमारी जायज मांगें पूरी नहीं होंगी, खदान के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहेगा।
    उल्लेखनीय है कि बीते 13 अप्रैल को ग्राम पंचायत नराईबोध के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीणों ने सुबह 7:00 बजे से ही भठोरा फेस के कार्य को पूरी तरह बंद कर दिया था उस दौरान प्रशासन और प्रबंधन को चेतावनी दी गई थी, कि यदि मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई, तो 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
    पंडाल लगाकर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन की हीलाहवाली के कारण ग्रामीण अपने ही हक के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, प्रदर्शन स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हैं, जो शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

    16 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

    Related Posts

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    09/19/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    09/19/2026

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    09/19/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/19/2026

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    कोरबा (मंथन) नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.