कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में स्थापित और संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया हैं। जिसके अंतर्गत 32 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बारह छात्रों ने 100 अंक प्राप्त किए हैं। जिसमे संस्कृत कम्युनिकेटिव (9), सामाजिक विज्ञान (1) और गणित स्टैंडर्ड (2) शामिल हैं। विद्यालय का परिणाम 100% रहा है।
इस कड़ी में दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको की होनहार छात्रा स्तुति अग्रवाल ने 97.6%, निष्कर्ष देवांगन ने 97%, मुकुंद माधव खेतान ने 96.8%, अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यायल, शिक्षक-शिक्षिका सहित अंचल का नाम रोशन किया हैं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको परिवार ने सभी छात्रों को एसएसी-2025-26 कक्षा दसवीं में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दे उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
15 अप्रैल / मंथन मित्तल



