Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    By Vinod Mittal04/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 39 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला इकाई कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जिला संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में गठित इस टीम में कोर कमेटी और विभिन्न पदों पर कुल 39 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    फेडरेशन, जो प्रदेश में मान्यता प्राप्त संगठन है और लगभग 130 संबद्ध संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, लंबे समय से कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहा है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मार्गदर्शन में 3 अप्रैल को अंधरीकछार स्थित फेडरेशन कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जिला कोर कमेटी और कार्यकारिणी का गठन किया गया।
    जिला कोर कमेटी में डॉ. तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, मानसिंह राठिया, सर्वेश सोनी, नित्यानंद यादव, विनय सोनवानी, नरेंद्र श्रीवास, विनोद सांडे, कीर्ति लहरे, प्रकाश खाकसे, के.डी. पात्रे, पी.पी.एस. राठौर, अनूप सिंह कोराम, राम कपूर कुर्रे और सवित साहू को शामिल किया गया है।
    यह कमेटी विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने और विशेष परिस्थितियों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का कार्य करेगी। नई कार्यकारिणी अंतर्गत सचिव तरुण प्रकाश वैष्णव, सह सचिव लोकनाथ सेन, कोषाध्यक्ष राम कपूर कुर्रे, उप कोषाध्यक्ष सवित साहू, प्रवक्ता नित्यानंद यादव, सह प्रवक्ता पी.पी.एस. राठौर, मीडिया प्रभारी सनत राठौर, सह मीडिया प्रभारी उत्तरा साहू, बबलू राम यादव को नियुक्त किया गया हैं।
    इसके अलावा संगठन सचिव, प्रचार सचिव, कार्यकारिणी सदस्य और महिला कार्यकारिणी में भी कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आती है।
    फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश खरे, संरक्षक टी.पी. उपाध्याय, उप संयोजक तरुण सिंह राठौर और महासचिव ओमप्रकाश बघेल सहित सभी पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी/अधिकारी वर्ग के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगी। फेडरेशन ने संगठनात्मक एकता और बेहतर समन्वय के जरिए जिले के कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया है।

    13 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में गहराया जल संकट
    Next Article (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    Related Posts

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    09/19/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    09/19/2026

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    09/19/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/19/2026

    (कोरबा) नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में मिला सम्मान

    कोरबा (मंथन) नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी आहूत

    (कोरबा) कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की गहन समीक्षा

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.