कोरबा (मंथन) कटघोरा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 2025-26 के लिए कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु शाला त्यागी, अनाथ बच्ची, एकल माता-पिता एवं विकलांग लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के अधीक्षिका मंजूषा नायर ने चर्चा करते हुए कहा कि 15 अप्रैल दिन बुधवार से फार्म वितरण किया जाना है, जिन पालकों को अपनी बच्ची को क्लास 6वी में प्रवेश कराना है वो पालक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर फॉर्म ले सकते है। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई तक है। इसके बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।
13 अप्रैल / मंथन मित्तल



