Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अशोक वाटिका 14 अप्रैल तक बंद

    (कोरबा) गेवरा कोऑपरेटिव में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर फिर मचा हंगामा

    (कोरबा) सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गेवरा कोऑपरेटिव में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर फिर मचा हंगामा
    कोरबा

    (कोरबा) गेवरा कोऑपरेटिव में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर फिर मचा हंगामा

    By Vinod Mittal04/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 154 सिलेंडर पहुंचे
    * उपभोक्ताओं में नाराजगी बरकरार
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम के गेवरा क्षेत्र स्थित कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर एक बार फिर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। सीमित संख्या में सिलेंडर पहुंचने और उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई।
    जानकारी के अनुसार, सोसाइटी को कंपनी की ओर से केवल 154 गैस सिलेंडर ही उपलब्ध कराए गए। कोऑपरेटिव के मैनेजर उमाकांत राठौर ने बताया कि सिलेंडरों की संख्या कम होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को वितरण संभव नहीं हो सका, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ गया। बताया गया कि 15 मार्च तक की बुकिंग के आधार पर सिलेंडर वितरण के लिए रसीद काटी जा रही थी। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने वितरण प्रक्रिया में भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
    स्थिति बिगड़ते देख कर्मचारियों ने ऑपरेटिंग ऑफिस को बंद कर ताला लगा दिया। कार्यालय बंद होने से गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं में और अधिक नाराजगी फैल गई। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और संबंधित एजेंसी से जल्द पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की मांग की है।

    12 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम
    Next Article (कोरबा) अशोक वाटिका 14 अप्रैल तक बंद

    Related Posts

    (कोरबा) अशोक वाटिका 14 अप्रैल तक बंद

    04/12/2026

    (कोरबा) सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

    04/12/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का लगा आरोप

    04/12/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202636 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/12/2026

    (कोरबा) अशोक वाटिका 14 अप्रैल तक बंद

    * मॉर्निंग वॉक और योगा वाले निराश कोरबा (मंथन) कोरबा शहर क्षेत्र की प्रदूषित आबोहवा…

    (कोरबा) गेवरा कोऑपरेटिव में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर फिर मचा हंगामा

    (कोरबा) सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया नाम

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का लगा आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.