Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    (कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक

    (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए दो दिनों में 98 कथित वारंटी को किया गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए दो दिनों में 98 कथित वारंटी को किया गिरफ्तार

    By Vinod Mittal04/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सभी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की हैं। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर कुल 98 वारंटियों और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में फरार कथित आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
    इसी कड़ी में पुलिस ने सघन दबिश अभियान चलाते हुए 4 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए। कार्यवाही जारी रखते हुए 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस तरह 2 दिनों में कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी सहित 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
    पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किए गए सभी कथित आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे। कोरबा पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया।
    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    12 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा अंचल के गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में मिला 10 फीट का अजगर
    Next Article (कोरबा) जिले में बाइक ने मारी युवती को टक्कर-टोल-प्लाजा में हुआ हादसा

    Related Posts

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    04/12/2026

    (कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक

    04/12/2026

    (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    04/12/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/12/2026

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    * रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें * अब हटाये…

    (कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक

    (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    (कोरबा) दो ट्रैलर में हुई भीषण टक्कर-वाहन में फंसा चालक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.