कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामणी क्षेत्र में निवासरत प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. श्री विसंभर प्रसाद मोदी की धर्मपत्नी सह राजकुमार मोदी (अधिवक्ता), राकेश मोदी, विनय मोदी की माता श्रीमती गीता देवी मोदी का निधन हो गया है।
शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति की महिला श्रीमती गीता देवी मोदी के निधन की खबर से परिजन, परिजन, मित्र, रिश्तेदार, अग्रवाल समाज सहित जिले में शोक की लहर व्याप्त हैं।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान मुख्य मार्ग से मोतीसागर मुक्ति धाम के लिए 11 अप्रैल शनिवार को दोपहर 02 बजे निकलेगी।
11 अप्रैल / मंथन मित्तल



