* ट्रक चालकों व डीओ प्रतिनिधियों से अधिक संख्या में पहुंचने की जा रही अपील
कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा परियोजना क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बेरियर क्रमांक 01 के समीप लगाया जाएगा।
इस संबंध में महाप्रबंधक (खनन), कुसमुंडा परियोजना कार्यालय द्वारा सूचना जारी कर बताया गया है कि यह शिविर जिला प्रशासन कोरबा, कुसमुंडा क्षेत्र प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विशेष रूप से आंखों से संबंधित समस्याओं की निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्र में कार्यरत डीओ प्रतिनिधियों और ट्रक चालकों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि वे अपने व्यस्त कार्य के बीच स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा सकें।
10 अप्रैल / मंथन मित्तल



