Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
    कोरबा

    (कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    By Vinod Mittal04/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हर शक्तिकेंद्र में दिखा उत्साह और संगठन की शक्ति
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत विभिन्न शक्तिकेंद्रों में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था और हर स्थान पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
    इसी कड़ी में शक्तिकेंद्र बुधवारी क्रमांक 01 में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं जिला कार्यालय में कोसाबाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहां वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
    इसी क्रम में शक्तिकेंद्र पोड़ीबहार वार्ड क्रमांक 32 में भी भव्य आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के नारों और भाजपा के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शक्तिकेंद्र बुधवारी क्रमांक 02, वार्ड क्रमांक 24 में आयोजित कार्यक्रम में भी भारी भीड़ उमड़ी। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा नए कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया।
    सभी कार्यक्रमों में संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कोसाबाड़ी मंडल के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की जड़ें समाज में और अधिक सुदृढ़ होती जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार की एकजुटता और समर्पण भाव से संगठन निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

    09 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डाक के माध्यम से की गयी शिकायत
    Next Article (कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान की भव्य तैयारी

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    04/09/2026

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    04/09/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी

    04/09/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202639 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/09/2026

    (कोरबा) अंचल के मध्य बह रही नहर चढ़ी अतिक्रमण की भेंट

    * 7.49 करोड़ का टेंडर पर काम शुरू होना मुश्किल कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के…

    (कोरबा) सम्पूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम देवपहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा ने समाजसेवी, वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल को दी अहम जिम्मेदारी

    (कोरबा) कोसाबाड़ी मंडल में “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान की भव्य तैयारी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.