Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त

    (कोरबा) चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर

    (कोरबा) शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण
    कोरबा

    (कोरबा) 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण

    By Vinod Mittal04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 13 अप्रैल से पुनः शुरू होगा कार्य
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में लगभग पूरा कर लिया गया है। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों में कुल 1 लाख 47 हजार 192 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई।
    जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इस विषय की परीक्षा पुनः आयोजित की जा रही है। इसके चलते हिंदी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य फिलहाल रोका गया है। पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी और इसके बाद संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 अप्रैल से दोबारा शुरू किया जाएगा।
    बताया जा रहा है कि मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के लिए जिले में लगभग 500 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। उत्तरपुस्तिकाएं दो चरणों में केंद्रों तक पहुंची थीं, जिनका तेजी से मूल्यांकन किया गया ताकि समय पर परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके।
    मूल्यांकन केंद्रों में गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्य किया गया और बुधवार को केंद्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री का वितरण भी किया गया।
    मूल्यांकन केंद्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट माध्यम साडा कन्या स्कूल में कक्षा 10वीं की 53,375 उत्तर पुस्तिकाएं, कक्षा 12वीं की 26,444 उत्तरपुस्तिकाएं, एनसीडीसी स्कूल अंतर्गत कक्षा 10वीं की 45,219 उत्तरपुस्तिकाएं कक्षा 12वीं की 22,154 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
    अब शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 अप्रैल से पुनः शुरू किया जाएगा। इसके बाद सभी दस्तावेज तैयार कर अंक तालिका भेजी जाएगी, जिसके पश्चात विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा।

    08 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कटघोरा क्षेत्र में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
    Next Article (कोरबा) पेट्रोल-डीजल पम्पों पर टंगने लगे रिजर्व के बोर्ड

    Related Posts

    (कोरबा) राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त

    04/09/2026

    (कोरबा) चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर

    04/09/2026

    (कोरबा) शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर

    04/09/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202639 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/09/2026

    (कोरबा) राशन वितरण में अनियमितता पर प्रशासन सख्त

    * तीन दुकान संचालकों पर हुई कार्यवाही * पटपरा के दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर…

    (कोरबा) चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर

    (कोरबा) शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर

    (कोरबा) दुघर्टना कारित स्थानों को ठीक करें निर्माण एजेंसी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.