कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम दीपका से एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी राधाकृष्ण दुबे की सुपुत्री श्रीमती अल्का दुबे ने कॉमर्स में डाक्टारेट (पीएचडी) की उपाधि हासिल की है। उन्होंने अपने टॉपिक इम्पैक्ट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग ऑन ऑनलाइन बाइंग बिहेवियर ऑफ यंग कस्टमर इन छत्तीसगढ़ विद रेफरेंस टू इलेक्ट्रॉनिक गुड्स पर शोध कार्य पूर्ण कर यह सफलता पाई।
वर्तमान में स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी (बलोदाबाजार) में कॉमर्स की व्याख्याता डॉ. अल्का ने डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय करगीरोड-कोटा, बिलासपुर में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के प्राध्यापक डॉ विवेक बाजपेयी के मार्गदर्शन में अपना शोध पूरा किया। उनकी इस सफलता पर उनकी माताजी श्रीमती प्रभा दुबे एवं पति अंचल तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
08 अप्रैल / मंथन मित्तल



