Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    (कोरबा) प्रदेश के 21 चिकित्सालयो का पंजीयन किया गया निलंबित

    (कोरबा) राज्य के सिंचाई जलाशयों में अभी 67 प्रतिशत से अधिक जल भराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में कथित आरोपी गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में कथित आरोपी गिरफ्तार

    By Vinod Mittal04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) एक युवती घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई। उसकी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब युवती के लापता होने में दो बच्चों के पिता की भूमिका सामने आई। वे कुछ करते, इससे पहले जहर सेवन के कारण युवती की मृत्यु की खबर आई। परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो युवक को देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। वे युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाईश देते हुए करीब 36 घंटे बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
    वे थाना में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पतासाजी में जुटे रहे। इस दौरान उनके हाथ एक मोबाइल नंबर लगा, जिससे परिजनों को घुड़देवा में रहने वाले दो बच्चो के पिता पर बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह हो गया। उन्होंने युवक के परिजनों से पूछताछ की तो उनका शक यकीन में बदल गया। दरअसल वह भी दो-तीन दिनों से गायब था। युवती के परिजन उसकी खोजबीन में लगे ही थे। इसी बीच 4 अप्रैल को युवक की मां ने युवती के परिजनों को कॉल कर उसके मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होने की जानकारी दी।
    परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक जहर सेवन से गंभीर युवती की मृत्यु हो चुकी थी। परिजन पुलिस से युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस आक्रोशित परिजनों को नियमों से अवगत कराते हुए समझाइश देने का प्रयास करती रही, लेकिन बात नही बनी।
    आखिरकार बांकीमोंगरा थाना प्रभारी चमन सिंहा, एएसआई नंदलाल टंडन व सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाईश देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी हुई। इसके साथ ही पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत कोर्ट पेश किया गया है।

    08 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अंचल की जीवनदायिनी हसदेव नदी को मिलेगा अमृत
    Next Article (कोरबा) यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया पीपलपानी में फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    (कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    04/10/2026

    (कोरबा) प्रदेश के 21 चिकित्सालयो का पंजीयन किया गया निलंबित

    04/10/2026

    (कोरबा) राज्य के सिंचाई जलाशयों में अभी 67 प्रतिशत से अधिक जल भराव

    04/10/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202633 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/10/2026

    (कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    * ट्रक चालकों व डीओ प्रतिनिधियों से अधिक संख्या में पहुंचने की जा रही अपील…

    (कोरबा) प्रदेश के 21 चिकित्सालयो का पंजीयन किया गया निलंबित

    (कोरबा) राज्य के सिंचाई जलाशयों में अभी 67 प्रतिशत से अधिक जल भराव

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की सड़कों की हालत बद से बदतर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.