Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा

    (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    (कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंचल की जीवनदायिनी हसदेव नदी को मिलेगा अमृत
    कोरबा

    (कोरबा) अंचल की जीवनदायिनी हसदेव नदी को मिलेगा अमृत

    By Vinod Mittal04/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    * प्रदूषण-मुक्त होगी नदी
    * अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट को मिली मंजूरी
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल की जीवनरेखा मानी जाने वाली हसदेव नदी अब प्रदूषण के काले साये से मुक्त होकर फिर से कल-कल बहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘अमृत मिशन 2.0’ योजना ने कोरबा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी है। छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से भारत सरकार ने शहर के दूषित जल के वैज्ञानिक उपचार हेतु 165 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
    * नालों का ‘विष’ बनेगा अमृत
    सालों से शहर के 11 बड़े नालों का दूषित सीवरेज जल सीधे हसदेव नदी में मिलकर उसकी शुद्धता को प्रभावित कर रहा था। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए 20 एमएलडी क्षमता का अत्याधुनिक टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
    * प्रदूषण पर प्रहार
    प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ 30 लाख लीटर दूषित जल को नदी में गिरने से पहले ही रोककर अत्याधुनिक तकनीक से उपचारित किया जाएगा। इससे नदी के प्रदूषण में भारी कमी आएगी और उसका जल पुनः स्वच्छ बनेगा।
    * देश के नक्शे पर कोरबा
    परियोजना के पूर्ण होते ही कोरबा उन चुनिंदा 12 शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहाँ जल शोधन की ऐसी उन्नत और वैज्ञानिक व्यवस्था उपलब्ध है।
    * राजस्व में होगी वृद्धि
    यह परियोजना केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘वेस्ट टू वेल्थ’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बनेगी। उपचारित किए गए करोड़ों लीटर पानी को बर्बाद करने के बजाय एनटीपीसी द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदा जाएगा। इससे उद्योगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा, नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और भू-जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
    * जल-पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक प्रगति की दिशा में बड़ा कदम-कलेक्टर
    कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इसे कोरबा जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों का पालन करते हुए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा तैयार किए गए इस वैज्ञानिक समाधान को अब वास्तविक रूप मिलने जा रहा है। वर्तमान में निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा। अमृत मिशन 2.0 के तहत यह प्लांट न केवल हसदेव नदी को पुनर्जीवित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की नई मिसाल भी पेश करेगा। इसके माध्यम से कोरबा औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ पर्यावरणीय स्वच्छता के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा

    07 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम
    Next Article (कोरबा) आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में कथित आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा

    04/10/2026

    (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    04/10/2026

    (कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित

    04/10/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202633 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/10/2026

    (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा

    * माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’ कोरबा (मंथन) चिकित्सा सेवा जब मानवीय संवेदनाओं से जुड़…

    (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    (कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित

    (कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.