Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर मनाया 44वां स्थापना दिवस

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ की खरीदी हेतु कर दिया बाइक का सौदा

    (कोरबा) वायु प्रदूषण से बढ़ी श्वसन रोगियों की संख्या

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वायु प्रदूषण से बढ़ी श्वसन रोगियों की संख्या
    कोरबा

    (कोरबा) वायु प्रदूषण से बढ़ी श्वसन रोगियों की संख्या

    By Vinod Mittal04/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण ने अब गंभीर रूप ले लिया है। औद्योगिक गतिविधियों और अनियंत्रित उत्सर्जन के कारण वातावरण में धूल और जहरीले कणों की मात्रा बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। विशेष रूप से अस्थमा, एलर्जी और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य तंत्र पर भी अतिरिक्त दबाव बन रहा है।
    कोरबा को ऊर्जा नगरी के रूप में जाना जाता है, जहां स्थित बिजली घरों से निकलने वाले धुएं और राख (फ्लाई ऐश) का प्रभाव लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही सडक़ों पर तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहनों से उडऩे वाली धूल भी प्रदूषण को और बढ़ा रही है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब उपनगरीय और स्लम क्षेत्रों में लोग अब भी कोयले से चलने वाली सिगडिय़ों का उपयोग कर रहे हैं, जिनसे निकलने वाला धुआं घरों और आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।
    इन सभी कारणों से कोरबा में वायु गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है, लेकिन इसके समाधान के लिए ठोस और व्यापक कार्ययोजना अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। एक ओर जहां शहर और जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए प्रभावी कदमों की कमी साफ दिखाई देती है।इसी बीच बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोरबा में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और प्रदूषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशासन, उद्योगों और आम नागरिकों को मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति और सख्त अमल सुनिश्चित करना होगा, तभी कोरबा के लोगों को इस बढ़ते खतरे से राहत मिल सकेगी।
    नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.सी. पांडेय ने कहा की जिस तरह की स्थितियां जिले में बनी हुई है, उसे लेकर जन सामान्य को अपने स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है। चुनौतियों के बीच उन्हें जिंदगी पर भी ध्यान रखना है। प्रदूषण के खतरों को लेकर बचाव के तौर-तरीके अपनाने की मानसिकता बनानी होगी।

    06 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाजपा स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वज
    Next Article (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ की खरीदी हेतु कर दिया बाइक का सौदा

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर मनाया 44वां स्थापना दिवस

    04/06/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ की खरीदी हेतु कर दिया बाइक का सौदा

    04/06/2026

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाजपा स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वज

    04/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/06/2026

    (कोरबा) कोरबा भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर मनाया 44वां स्थापना दिवस

    * जनसंघ के संघर्ष से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का गौरव *…

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ की खरीदी हेतु कर दिया बाइक का सौदा

    (कोरबा) वायु प्रदूषण से बढ़ी श्वसन रोगियों की संख्या

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाजपा स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वज

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.