* भौतिकी में समझ परखने वाले आए सवाल
कोरबा (मंथन) जेईई मेन 2026 सेशन-2 की परीक्षा का शनिवार को पेपर-1 (बीई/बीटेक) का दूसरा दिन रहा। परीक्षा देने वाले छात्रों में कोई संतुष्ट नजर आया तो कोई थोड़ा निराश है। ज्यादातर छात्रों ने माना कि पेपर का स्तर जनवरी सेशन की तुलना में थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा। छात्रों के अनुसार इस बार पेपर ने सिर्फ याददाश्त नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट की गहराई और समय प्रबंधन दोनों को परखा। खासतौर पर फिजिक्स और मैथ्स में सवाल सीधे नहीं थे, बल्कि थोड़े ट्विस्टेड और समय लेने वाले थे। इससे कई छात्रों को पेपर पूरा करने में दिक्कत हुई।
अधिकांश परीक्षार्थियों ने मैथ्स सेक्शन को सबसे कठिन बताया। सवालों को समझने और हल करने में ज्यादा समय लगा। वहीं फिजिक्स को मध्यम स्तर का बताया गया, हालांकि उसमें भी कुछ सवाल कॉन्सेप्ट आधारित थे। केमिस्ट्री को लेकर कई छात्रों ने बैलेंस्ड कहा, लेकिन इसमें भी कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनके लिए गहराई से समझ जरूरी थी। परीक्षा को लेकर छात्रों की राय भी अलग-अलग रही। छात्रों के मुताबिक, इस बार का पेपर जनवरी सेशन से थोड़ा कठिन था। उन्होंने फिजिक्स और केमिस्ट्री को आसान, जबकि मैथ्स को मुश्किल बताया। कुछ ने पेपर को अपेक्षाकृत आसान बताया। उनके अनुसार फिजिक्स और केमिस्ट्री मॉडरेट थे, लेकिन मैथ्स थोड़ा उलझाने वाला था। वहीं रीता परमार ने कहा कि पेपर उनकी तैयारी के अनुसार ही आया। इस बार का पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहा, जिनकी कॉन्सेप्ट पर मजबूत पकड़ है। केवल रटकर तैयारी करने वाले छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा के स्तर और छात्रों के फीडबैक को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कटऑफ और स्कोरिंग पैटर्न थोड़ा ऊंचा जा सकता है। कुल मिलाकर, जेईई मेन 2026 सेशन-2 का दूसरा दिन छात्रों के लिए चुनौती और अवसर दोनों है।
06 अप्रैल / मंथन मित्तल



