Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चार्जिंग स्टेशन, एडमिन बिल्डिंग का काम जोरों पर, अगस्त से होगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन-राकेश मसीह
    कोरबा

    (कोरबा) चार्जिंग स्टेशन, एडमिन बिल्डिंग का काम जोरों पर, अगस्त से होगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन-राकेश मसीह

    By Vinod Mittal04/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अर्बन ट्रांसपोर्ट पब्लिक सोसायटी के द्वारा वर्ष 2018 में अलग-अलग 8 मार्गों पर चलाई गई 48 सिटी बसों ने तीन वर्ष तक लाखों की संख्या में लोगों को किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई। शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में यह सेवा विस्तारित रही। कोविड के बाद लगे प्रतिबंधों ने अन्य वाहनों की तरह सिटी बसों के पहिए थाम लिए, अब वे कबाड़ में बदल गई है। इधर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिहाज से एक बार फिर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की योजना है। एक वर्ष पहले बनी योजना पर काम चल रहा है। संभावित है कि चार महीने बाद इसकी सेवाएं लोगों को मिल सकेंगीं।
    बीते वर्षों में सिटी बसों के संचालन के लिए जमनीपाली के प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में टर्मिनल बनाया गया था। उसी स्थान पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन और एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग तैयार किया जा रहा है। कोरबा अर्बन ट्रांसपोर्ट पब्लिक सोसायटी के द्वारा इस काम को कराया जा रहा है।प्रशासन के नियंत्रण में यह सोसायटी अपना काम कर रही है। केंद्र सरकार ने बीते वर्ष इलेक्ट्रिक बसों की सेवा देने के अंतर्गत कोरबा को 40 ई-बसें स्वीकृत की। इनकी घोषणा के बाद आगे का काम प्रारंभ किया गया।
    सोसायटी के नोडल ऑफिसर राकेश मसीह ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए 33 केवी की लाइन पृथक से खींची जा रही है। यहां से इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की व्यवस्था की जाएगी। सेवाओं का केंद्रीकरण इसी स्थान पर होगा। अन्य सभी अधोसंरचनाओं को बेहतर करने पर ध्यान दिया जा रहा है। योजना के तहत जो शेड्यूल तय किया गया था उसके हिसाब से आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबकुछ ठीकठाक समय पर हो, यह कोशिश है। अगस्त 2026 से कोरबा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। बताया गया कि इसी अवधि से प्रदेश में एक साथ यह सेवाएं शुरू होना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से कोरबा शहर उपनगरीय क्षेत्र और आसपास के बड़े हिस्से को सेवाओं का लाभ किफायती तौर पर प्राप्त हो सकेगा। वहीं इलेक्ट्रानिक दोपहिया को बढ़ावा देने के लिए कई स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट भी तैयार किए जा रहे हैं। ये विधिवत रूप से अगले कुछ दिनों में काम करेंगे।
    जानकारों का कहना है कि मध्य एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पेट्रो पदार्थों की उपलब्धता को लेकर आए दिन अलग-अलग खबरें आ रही है। ऐसी स्थिति में इसकी न्यूनतम खपत की जरूरत समझी जा रही है। ऐसे में ग्रीन एनर्जी सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पर्यावरण को नुकसान जैसा कुछ है नहीं और कम लागत पर ज्यादा सेवाएं उपलब्ध कराने का रास्ता भी साफ होना है।

    05 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बुधवारी वार्ड क्र. 02 में पेयजल की समस्या
    Next Article (कोरबा) जिले में मनरेगा के तहत “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान शुरू

    Related Posts

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    06/05/2026

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    06/05/2026

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    * अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    (कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.