Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य

    (कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    (कोरबा) 138 हितग्राहियों को मिला अपने घर का अधिकार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीआईएल चेयरमैन बी. साईराम ने सीईडब्लूआरएल रेल कॉरिडोर का लिया जायजा
    कोरबा

    (कोरबा) सीआईएल चेयरमैन बी. साईराम ने सीईडब्लूआरएल रेल कॉरिडोर का लिया जायजा

    By Vinod Mittal04/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * तीसरे चरण में उन्होंने ब्रिज नंबर-23 और सुराकछार लाइन के पास किया निरीक्षण
    * यहाँ जुड़ती हैं सीईडब्लूआरएल की लाइनें सुराकछार की लाइनों से
    कोरबा ( मंथन ) साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दौरे के दूसरे दिन कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने सीईडब्लूआरएल (छत्तीसगढ़ ईस्ट वेस्ट रेल लिमिटेड) रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन एवं निदेशक मंडल के सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।
    सुबह तड़के ही चेयरमैन बी. साईराम निरीक्षण के लिए निकले और निर्माणाधीन रेल कॉरिडोर के तीन प्रमुख स्थलों का दौरा किया। पहले चरण में उन्होंने जुनाडी कनेक्टिविटी यार्ड का निरीक्षण किया, जो इस परियोजना का अहम जंक्शन है। यहां दीपका, गेवरा और कुसमुंडा खदानों से आने वाली रेल लाइनों का विलय सीईडब्लूआरएल कॉरिडोर से होगा। इस दौरान गेवरा खदान में निर्माणाधीन साइलो का भी अवलोकन किया गया, जिसे जल्द ही चालू करने की तैयारी है।
    दूसरे चरण में चेयरमैन ने टेक-ऑफ यार्ड और दीपका माइंस की लोड लाइन का निरीक्षण किया। यहां इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन यार्ड्स का निर्माण जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। चेयरमैन ने तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
    तीसरे चरण में उन्होंने ब्रिज नंबर-23 और सुराकछार लाइन के पास निरीक्षण किया, जहां सीईडब्लूआरएल की लाइनें सुराकछार की लाइनों से जुड़ती हैं। इस स्थल पर रेल-ओवर-रेल ब्रिज और तीन रोड-ओवर-ब्रिज पहले ही निर्मित किए जा चुके हैं, जिनका चेयरमैन द्वारा अवलोकन किया गया।
    निरीक्षण के दौरान चेयरमैन श्री साईराम ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बैंकमेंट की ढलानों को टर्फिंग के माध्यम से हरा-भरा बनाया जाए, ताकि परियोजना का पर्यावरण के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित हो सके। रेल कॉरिडोर निरीक्षण से पूर्व चेयरमैन, एसईसीएल सीएमडी एवं निदेशक मंडल द्वारा गेवरा हाउस में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

    05 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बर्फ में मरा मेंढक मिलने का मामला और गर्माया
    Next Article (कोरबा) शॉपिंग काम्प्लेक्स के साथ आमदनी बढ़ाने पर जोर

    Related Posts

    (कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य

    04/07/2026

    (कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    04/07/2026

    (कोरबा) 138 हितग्राहियों को मिला अपने घर का अधिकार

    04/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/07/2026

    (कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य

    * पशु-पक्षियों से लेकर जरूरतमंद बच्चों तक हर चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प हुआ…

    (कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    (कोरबा) 138 हितग्राहियों को मिला अपने घर का अधिकार

    (कोरबा) वार्ड 43 में भाजपा स्थापना दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.