कोरबा (मंथन) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र अंतर्गत कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के कद्दावर नेता और क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने अचानक संगठन से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने 31 मार्च को अपना इस्तीफा केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को भेज दिया। सुरजीत सिंह ने न केवल अपने प्रभावशाली पदों को त्यागा है, बल्कि यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से भी खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है।
सुरजीत सिंह का जाना एचएमएस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। कुसमुण्डा क्षेत्र में यूनियन की ‘फील्डिंग’ सजाने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ वे क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति के भी सदस्य थे। एसईसीएल के सबसे बड़े उत्पादन क्षेत्रों में से एक कुसमुण्डा में उनके इस फैसले से हलचल तेज हो गई है। यूनियन के भीतर इस इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यह रणनीतिक बदलाव श्रमिक हितों की रक्षा के लिए उठने वाली आवाजों की दिशा बदल सकता है।
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने कहा हैं की “मैंने यूनियन के समस्त पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में मैंने केंद्रीय महामंत्री को पत्र लिखकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। अब मैं यूनियन की किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं हूं।”
01 अप्रैल / मंथन मित्तल



