कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ की धरती के गौरव, विकास की सोच रखने वाले दूरदृस्टी, दूरदर्शी नेता और बागों बांध के स्वप्नदृष्टा, सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी स्व. श्री बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम 1 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान, घंटाघर में आयोजित होगा, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और स्व. श्री महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। स्व. श्री महंत का जीवन छत्तीसगढ़ के विकास, जनसेवा और सादगी का प्रतीक रहा है। उनका योगदान आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
30 मार्च / मंथन मित्तल



