Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली दिव्य शोभायात्रा की हो रही भव्य तैयारी
    कोरबा

    (कोरबा) हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर निकाली जाने वाली दिव्य शोभायात्रा की हो रही भव्य तैयारी

    By Vinod Mittal03/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जगमगा उठा शहर
    * विभिन्न प्रदेशों की झांकियों, नृत्य-कलाओं का अद्भुत संगम
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा हिन्दू नव वर्ष के प्रथम दिवस पर 19 मार्च को दिव्य और भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सीतामणी से लेकर पावर हाउस रोड, टी.पी. नगर चौक तक पूरा शहर इन दिनों जगमगा उठा है और लोग इसे अपने मोबाइल/कैमरे में कैद कर रहे हैं। रंगीन सजावटों को देखकर ही लोग 19 मार्च को होने वाले शोभायात्रा आयोजन की भव्यता का आंकलन करने लगे हैं।
    जानकारी के अनुसार 19 मार्च गुरुवार को दोपहर 3 बजे श्री राम जानकी मंदिर सीतामणी से पूजा-अर्चना के पश्चात यह शोभायात्रा प्रारम्भ होगी व नगर से गुजरते हुए नया बस स्टैण्ड टी.पी. नगर में विराम लेगी। इस शोभायात्रा में दिव्य झांकियों में जहां देवी-देवताओं की जीवंत झांकियों से भक्ति व श्रद्धा का संचार होगा वहीं विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों की प्रस्तुतियां रोमांचित करेंगी।
    ऊर्जाधानी में गौरवशाली लोक परम्पराओं को रेखांकित करती झांकियां भी देखने को मिलेंगी। अनेक जिले के डीजे धुमाल में भक्ति गीतों पर जहां युवा थिरकेंगे वहीं लोक नृत्य करमा के मांदर की थाप लोगों को झूमने पर विवश कर देगी।
    यह आयोजन जितना विशाल होता है,उतनी ही आत्मीयता से लोगों का जुड़ाव भी देखने को मिलता है। हर साल नव वर्ष पर होने वाली इस शोभायात्रा की गूंज सिर्फ कोरबा ही नहीं आसपास के जिलों व राजधानी तक भी खूब रहती है।
    हिन्दू क्रांति सेना से जुड़े तमाम लोग इस आयोजन को गरिमामयी व ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। कोरबावासियों को भी नए वर्ष के स्वागत में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है।

    16 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसबीआई मुख्य शाखा में लगी आग
    Next Article (कोरबा) दर्री मंडल के मोर्चा अध्यक्षों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट-मुलाकात

    Related Posts

    (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    07/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    07/31/2026

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    * सबमर्सिबल बोर निर्माण कार्य शुरू कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड…

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    (कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.